Advertisement
sunlight

शिवसेना प्रमुख के रामलला दर्शन को लेकर अयोध्या में हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश

अयोध्या। आज शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे सपरिवार रामजन्मभूमि परिसर में विराजमान रामलला के दर्शन करेंगे। जिसको लेकर अयोध्या में हाई अलर्ट कर दिया गया है।
रामजन्मभूमि के रास्तों पर सुरक्षा सख्त कर मौके की नजाकत का अंदाजा लगाया जा रहा है।
रविवार को विहिप की प्रस्तावित धर्मसभा और शिवसेैनिकों के अयोध्या में होने से तनाव के हालात भी दिखाई दे रहे हैं। जिसके लिए सुरक्षा की व्यवस्था चाक चौबंद कर किया गया है।
ताजा हालात को देखते हुए शुक्रवार से सुरक्षा व्यवस्था में भी इजाफा कर दिया गया है। अधिगृहीत परिसर से सटे इलाके हाई सिक्योरिटी जोन में बदल गए हैं। दो एडीजी और एक डीआइजी अतिरिक्त रूप से शुक्रवार से ही अयोध्या में जमे हुए हैं।
भीड़ को अधिगृहीत परिसर से दूर रखने के लिए परिसर व उससे सटे इलाके हाई सिक्योरिटी जोन में तब्दील कर दिए गए हैं। विहिप के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या में जैसे-जैसे मंदिर समर्थकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। प्रशासन सुरक्षा कर्मियों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर रहा है।
अयोध्या में शांति व्यवस्था बनाए रखने व भीड़ नियंत्रण के लिए 47 कंपनी पीएसी सहित 55 कंपनी पैरामिलिट्री फोर्स उपलब्ध कराई गई है। पुलिस मॉनीटरिंग के लिए शासन से दो एडीजी व एक डीआइजी अतिरिक्त रूप से अयोध्या में हैं। इनमें एडीजी तकनीकी आशुतोष पांडेय व डीआइजी झांसी सुभाष सिंह बघेल पहले बतौर एसएसपी इस जिले में तैनात रह चुके हैं।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *