sunlight news

रिया चक्रवर्ती मामले के कारण सोशल साइट्स पर हमले का शिकार हो रही बंगाली लड़कियां

कोलकाता
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के मामले में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगने के बाद  सोशल साइट पर बंगाली लड़कियां हमले का शिकार हो रही हैं।

 

फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम जैसे साइट्स पर बंगाली लड़कियों को लेकर भद्दे कमेंट किए जा रहे हैं और बंगाली सरनेम वाली लड़कियों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। कोलकाता में भी ऐसा हुआ है जिसके बाद राज्य महिला आयोग की शिकायत पर  कोलकाता पुलिस की साइबर सेल ने मामले  की छानबीन शुरू कर दी है।

कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त अपराध मुरलीधर शर्मा ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बंगाली लड़कियों पर हो रहे हमले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। दरअसल सोशल साइट पर लोग लिख रहे हैं कि लड़की अगर बंगाली है तो सावधान रहें, जादू टोना करके आपके सारे पैसे ठग लेगी। कई लोग लिख रहे हैं कि अगर लड़की बंगाली है तो शरीर का इस्तेमाल करेगी और आपको लूट लेगी।
राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन तथा टॉलीवुड की मशहूर निर्देशिका लीना गांगुली ने कहा कि लड़कियां लगातार इस तरह की शिकायतें कर रही थीं जिसके बाद कोलकाता पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई।
Share from here