भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह और तीन अन्य खिलाड़ी बेंगलुरू में राष्ट्रीय शिविर से पहले कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं।
उन्हें वहीं क्वारेंटाइन में रखा गया है। सभी चारों खिलाड़ियों को अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। मनप्रीत सिंह के अलावा सुरेंदर कुमार, जसकरण सिंह और वरूण कुमार कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं।
