केरल के कोझीकोड में रनवे पर विमान फिसला, 184 यात्री थे सवार

अन्य

केरल के कोझीकोड में रनवे पर विमान के फिसलने का मामला सामने आया है। कोझीकोड के हवाई अड्डे पर एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान उतरते समय रनवे पर फिसल गया। यह विमान दुबई से यात्रियों को लेकर आ रहा था। बताया जा रहा है कि विमान में 184 यात्री सवार थे।

 

फिलहाल, विमान के फिसलने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस घटना में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसकी अभी तक कोई सूचना नहीं है। यह हादसा भारी बारिश के बीच रात 7 बजकर 40 मिनट के बाद हुआ।मौके पर मौजूद कर्मचारी बचाव कार्य में लगे हुए हैं।

Share from here