sunlight news

सितंबर में संपूर्ण लॉकडाउन को वापस ले सकती है बंगाल सरकार 

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार सितंबर महीने में संपूर्ण लॉकडाउन के अपने फैसले को वापस ले सकती है। राज्य सचिवालय सूत्रों ने इस बारे में जानकारी दी है। सरकार की ओर से सितम्बर महीने की 7, 11 व 12 सितम्बर को घोषित किए गए हैं। राज्य सरकार की ओर से इससे पहले जुलाई और अगस्त महीने के कई दिनों में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था। 

 

दरअसल ऐसा केन्द्रीय गृह मंत्रालय के अनलॉक 4.0 को लेकर की गई घोषणा के बाद पैदा हुई परिस्थित के कारण हुआ है जिसमें यह कहा गया है कि राज्य सरकारें अब अपने स्तर पर कंटेनमेंट जोन के अलावा लॉकडाउन की घोषणा नहीं कर पाएंगी। उन्हें ऐसा करने के लिए केन्द्र सरकार से सलाह मशविरा करना होगा।

 

केन्द्रीय गृह मंत्रालय के नए निर्देशों पर शनिवार को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने चर्चा भी की है। सूत्रों के अनुसार गृह मंत्रालय के नए निर्देश के बाद यह संभावना जताई जा रही है राज्य सरकार 7, 11 व 12 सितम्बर को घोषित संपूर्ण लॉकडाउन के निर्णय को वापस लेकर केन्द्र सरकार से चर्चा के बाद नया निर्णय घोषित करेगी।

 

वैसे सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि सरकार संपूर्ण लॉकडाउन के अपने फैसले से वापस हटना चाहती है। क्योंकि ऐसा नहीं करने पर केंद्र और राज्य में टकराव के आसार बनेंगे जो इस संकट की घड़ी में लोगों के हित में नहीं है। 

Share from here