पिछले 24 घंटे में आए 78,357 नए मामले, 1045 लोगों की मौत 

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
नई दिल्ली। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 37 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 78 हजार 357 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 37,69,524 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटों में 1045 लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 66,333 तक पहुंच गई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 8,01,282 एक्टिव मरीज हैं। वहीं राहत भरी खबर भी है कि कोरोना से अबतक 29,019,09 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। देश का रिकवरी रेट बढ़कर 76.98 प्रतिशत हो गया है। 
Share from here