सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के 3042 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 548, उत्तर 24 परगना से 559 और हावड़ा से 122 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 177701 हो गई है।
24 घंटे में 3248 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 150801 हो गई है। 24 घंटे में 58 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 3510 हो गया है। राज्य में अब 23390 एक्टिव केस हैं।
