Advertisement

24 घंटे में कोरोना के 85,362 नए मामले आए सामने, 93420 हुए ठीक

देश
नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या 59 लाख के पार पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 85 हजार 362 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर देश में अब 59, 03, 933 हो गई है। जबकि पिछले 24 घंटे में 1,089 कोरोना मरीजों की मौत हो गई और इस महामारी से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 93,379 हो चुकी है।
शनिवार की सुबह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में 9,60,969 एक्टिव मरीज हैं। राहत भरी खबर यह है कि 24 घंटे में 93420 लोग ठीक हुए है जिसके बाद अब तक 48, 49,585 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और देश का रिकवरी रेट बढ़कर 82.14 प्रतिशत हो गया है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari