sunlight news

अभिनेता सौमित्र चटर्जी के स्वास्थ्य में गिरावट

कोलकाता

कोलकाता। कोरोना पीड़ित वरिष्ठ अभिनेता सौमित्र चटर्जी की हालत बिगड़ रही है। उन्हें बेलव्यू अस्पताल के आईटीयू में स्थानांतरित कर  डॉक्टरों की निगरानी में रखा जा रहा है। 

Advertisement

 

 सौमित्र चटर्जी को कुछ समय पहले बुखार हुआ था। डॉक्टर की सलाह पर उनकी कोविड जांच की गई। सोमवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तब परिवार की ओर से उन्हें बेलव्यू अस्पताल में भर्ती किया गया था। उस समय उनकी शारीरिक स्थिति स्थिर थी। लेकिन उन्हें अन्य शारीरिक बीमारियां (कॉमरबीडिटी) हैं।

 

सूत्रों के मुताबिक, अस्पताल में भर्ती होने के तुरंत बाद उनकी सांस की समस्या शुरू हो गई। नतीजतन, शारीरिक स्थिति थोड़ी बिगड़ी है। वह इस समय 75 साल के हैं। डॉक्टरों के लिए उनकी उम्र भी चिंता का कारण है। 

 

 लॉकडाउन के तुरंत बाद सौमित्र चटर्जी शूटिंग में शामिल हो गए थे। उन्होंने परमब्रत चट्टोपाध्याय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘अभियान’ की शूटिंग में हिस्सा लिया था और एक नाटक के पूर्वाभ्यास में भी शामिल हुए थे। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari