पश्चिम बंगाल – 24 घंटे में मिले अबतक के सबसे ज्यादा 3591संक्रमित, 62 की मौत

बंगाल

सनलाइट। पश्चिम बंगाल में 24 घंटे में कोरोना के अबतक के सबसे ज्यादा 3591 संक्रमित मिले हैं जिनमे कोलकाता से 783, उत्तर 24 परगना से 756 और हावड़ा से 197 मिले हैं। जिसके बाद अबतक कुल मामलों की संख्या 291194 हो गई है।

24 घंटे में 3032 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है जिसके बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 255838 हो गई है। 24 घंटे में 62 लोगों की मौत भी हुई है जिसके बाद मौत का आंकड़ा 5563 हो गया है। राज्य में अब 29793 एक्टिव केस हैं।

Share from here