देश मे पिछले 24 घंटे में कोरोना के 45,230 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान वायरस के कारण जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 496 रही। देश में कोविड-19 से संक्रमित होने वाले कुल मरीजों की संख्या 82,29,313 है।
आंकड़ों के अनुसार, देश में 75,44,798 मरीज संक्रमणमुक्त हुए हैं। वहीं, पिछले 24 घंटे में 53,285 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं।
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,61,908 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 8,550 की कमी हुई है। वहीं, वायरस के कारण अब तक 1,22,607 लोगों की मौत हुई है।
Share from here
