Advertisement
breaking news

पश्चिम बंगाल – मुर्शिदाबाद से अलकायदा का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

बंगाल
कोलकाता। एनआईए की टीम ने पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में अलकायदा के एक और आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। उसका नाम अब्दुल मोमिन है। इसके साथ ही इस मामले में गिरफ्तार आतंकियों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। इसके पहले 11 आतंकियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें से आठ आतंकी मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं जबकि तीन केरल के। अब बंगाल से एक और आतंकी की गिरफ्तारी के बाद यहां से पकड़े जाने वाले आतंकियों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले महीने में एनआईए ने केरल और पश्चिम बंगाल छापेमारी कर आतंकियों की गिरफ्तारी की थी। इनसे पूछताछ कर यह पता चला था कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी कमांडरों के आदेश पर ये लोग दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और देश के अन्य शहरों में आतंकी वारदातों को अंजाम देने वाले थे। 
प्रारंभिक पूछताछ में यह भी पता चला है कि ये टेरर फंडिंग के लिए पैसे एकत्रित करने से लेकर आतंकियों की भर्ती तक कर रहे थे जिन्हें ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजा जाता था। बाकी आतंकियों से पूछताछ के बाद अब्दुल मोमिन के बारे में जानकारी मिली थी। दरअसल बंगाल से अलकायदा आतंकियों की गिरफ्तारी के कारण राज्यपाल जगदीप धनखड़ और भाजपा लगातार राज्य सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता को लेकर हमलावर रहे हैं। 
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari