Advertisement

देश मे 24 घंटे में 50,209 नए संक्रमित, 55,331 हुए ठीक

देश

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 50,209 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, इस दौरान 704 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले लोगों की कुल संख्या 83,64,086 हो गई है।

Advertisement

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। देश में संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की कुल संख्या 77,11,809 है। पिछले 24 घंटे में 55,331 मरीजों ने वायरस को मात दी है और अस्पताल से घर लौटे हैं। 

आंकड़ों के अनुसार, देश में सक्रिय मामलों की संख्या छह लाख से नीचे बनी हुई है। सक्रिय मामलों की कुल संख्या 5,27,962 है, जिसमें पिछले 24 घंटे में 5,825 की कमी हुई है। वहीं, देश में अब तक कुल 1,24,315 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है। 

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari