डायमंड हार्बर में जमकर बरसे अभिषेक बनर्जी, शुभेंदु को दी खुली चुनौती

बंगाल

डायमंड हार्बर के केल्लार मठ में तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने सभा को संबोधित करते हुए
सुवेंदु अधिकारी को चुनौती दी और कहा कि यदि वह साबित कर दें कि वह ‘तोलाबाज’ है तो खुले मंच पर फांसी लगाकर मृत्यु वरण कर लूंगा। उनके पीछे सीबीआइ, ईडी और इनकम टैक्स लगाने की जरूरत नहीं होगी।

 

तोलाबाज बोलने वालों का नाम ही सारदा नारदा में

 

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मेरुदंड को बिक्री कर बंगाल को नरेंद्र मोदी के हाथों में नहीं सौंपा जा सकता है। यदि साहस नहीं है, तो घर में जाकर बैठें। मेरा नाम सारधा और नारदा मामले में नहीं हैं, जबकि जो उन्हें ‘तोलाबाज’ बोल रहे हैं। उनका नाम सारधा और नारदा कांड में हैं। 

 

यदि साहस है, तो उनका नाम लेकर आक्रमण करें

अभिषेक बनर्जी ने कहा, “कैलाश विजयवर्गीय, अमित शाह, दिलीप घोष, राहुल सिन्हा, बाबुल सुप्रियो उन पर ‘भाइपो’ बोल कर आक्रमण कर रहे हैं। यदि साहस है, तो उनका नाम लेकर आक्रमण करें। एक माह बीत गया, लेकिन वे नाम नहीं ले रहे हैं। मैं फिर कहता हूं कैलाश विजयवर्गीय का बेटा आकाश विजयवर्गीय गुंडा है। कैलाश विजयवर्गीय बाहरी हैं और दिलीप घोष गुंडा हैं, यदि क्षमता है, तो रोक कर दिखाए। उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर हुए हमले के बाद अभिषेक बनर्जी की डायमंड हार्बर में यह पहली सभा थी। जेपी नड्डा की सभा के जवाब में उन्होंने यह सभा बुलाई थी। उन्होंने कहा कि जेपी नड्डा के काफिले पर हमला पूर्व योजना के तहत किया गया था।

Share from here