Advertisement

ममता बनर्जी से लड़ाई दूर की बात है, पहले युवा और छात्र तृणमूल के साथ लड़ाई करके दिखाए – अभिषेक बनर्जी

कोलकाता

छात्र परिषद् स्थापना दिवस पर आयोजित रैली से तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने विपक्ष से कहा कि ममता बनर्जी से लड़ाई दूर की बात है, पहले युवा और छात्र तृणमूल कांग्रेस के साथ लड़ाई करके दिखाए। 10-0 से गोलकर के मैदान से बाहर कर देंगे।

Advertisement

इस सभा से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी हर घर तिरंगा की बात करती है, लेकिन केंद्रीय गृह मंत्री के बेटे दुबई में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान तिरंगा लेने से इनकार करते हैं। उन्होंने कहा कि या तो अमित शाह अपने बेटे का त्याग करें या फिर गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दें। बीसीसीआई भी उनके खिलाफ कार्रवाई करे।

उन्होंने कहा कि बंगाल में बीएसएफ के जवानों ने एक युवती के साथ रेप किया है। यहाँ बीएसएफ के नाक के नीचे चोरी होती है। सीमा पर बीएसएफ है, फिर भी गाय तस्करी होती है। यह कोयला और गाय तस्करी होती है। यह गृह मंत्री का घोटाला है और इसके पैसे केंद्रीय गृह मंत्री के पास पहुंचता है।
अभिषेक बनर्जी ने कहा कि 21 जुलाई की शहीद सभा के बाद ईडी की रेड पड़ी थी। वह दावे के साथ कह सकते हैं कि आज की सभा के बाद फिर कुछ न कुछ कार्रवाई होगी। ईडी और सीबीआई को लगा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा की शुभेंदु अधिकारी, दिलीप घोष, सुकान्त मजूमदार को नाम लेकर कहता हूँ कि शुभेंदु सुकान्त गद्दार हैं। दिलीप घोष गुंडा है। उन्होंने यह भी कहा की मैं नाम लेकर कहता हूँ, लेकिन यदि आप में हिम्मत है तो मेरा नाम लेकर तोलाबाज कहकर दिखाए १० दिन में कोर्ट में मामला होगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari