Advertisement
breaking news

Accident – जगद्गुरु कृपालु जी महाराज की बेटियों की कार दुर्घटनाग्रस्त, बड़ी बेटी की मौत, दो बेटियों की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश

Accident – प्रेम मंदिर वृंदावन के संस्थापक कृपालु महाराज की बेटियों की कार का आज सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण एक्सीडेंट हो गया। एक तेज रफ्तार कैंटर गाड़ी ने आगे चल रही दोनों कारों में जोरदार टक्कर मार दी। 

Advertisement

Accident

तीनों बेटियां सिंगापुर जाने के लिए जेवर एयरपोर्ट जा रही थीं। तभी उनकी कार डंपर से टकरा गई। हादसे में कृपालु जी की बड़ी बेटी 65 वर्षीय डॉ. विशाखा त्रिपाठी का निधन हो गया। डॉ. विशाखा त्रिपाठी वृंदावन के प्रेम मंदिर और प्रतापगढ़ के मनगढ़ भक्ति धाम की अध्यक्ष थीं।

दो छोटी बेटियाें, डॉ. श्यामा त्रिपाठी और डॉ. कृष्णा त्रिपाठी की हालत गंभीर है। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दोनों कार में सवार हंसा, कश्मीरा, जानूका, संजय, दीपक, श्यामा और कृष्णा घायल हैं।

जेवर कोतवाल प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि हादसे के बाद कैंटर चालक मौके से गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari