Advertisement
breaking news

Sambhal – संभल में जामा मस्जिद सर्वे के दौरान पथराव-आगजनी

उत्तर प्रदेश

Sambhal – उत्तर प्रदेश के संभल में शाही जामा मस्जिद में सर्वे को लेकर रविवार को भीड़ ने जमकर बवाल किया है। भीड़ ने पुलिस की टीम पर पथराव किया और सड़क पर आगजनी की।

Advertisement

Sambhal

उपद्रवियों ने बाइकों और कार में आग लगा दी। पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस भी छोड़ी।

मौके पर जिलाधिकारी पहुंचे हैं। हिंसा में कुछ पुलिसकर्मी भी जख्मी हुए हैं। पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि मस्जिद के पास भीड़ में से कुछ उपद्रवी बाहर आए और उन्होंने पुलिस की टीम पर पथराव किया।

संभल जिले की जामा मस्जिद को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि यह हरिहर मंदिर है। इसको लेकर हिंदू पक्ष अदालत पहुंचा था।

कोर्ट के आदेश के बाद मस्जिद का 19 नवंबर की रात सर्वे हुआ था। इसके बाद फिर आज दोबारा सर्वे करने एक टीम शाही जामा मस्जिद पहुंची थी। मस्जिद के अंदर सर्वे का काम हो रहा था

इसी बीच, मस्जिद के बाहर भीड़ जुटनी शुरू हुई और लोग हंगामा करने लगे। तभी कुछ उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari