Advertisement

अफगानिस्तान पर बाइडेन का संबोधन, दुनिया के सामने बड़ा संकट, देंगे कड़ा जवाब

विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार देर रात अफगानिस्तान के ताजा हालात पर देश को संबोधित किया। यह 4 दिन में उनका दूसरा संबोधन था।

Advertisement

 

इस दौरान बाइडेन ने कहा कि इस वक्त बड़ा संकट खड़ा है। हम जुलाई से अब तक 18,000 से ज्यादा और 14 अगस्त के बाद से लगभग 13,000 लोगों को काबुल से निकाल चुके हैं। यह इतिहास का सबसे मुश्किल और बड़ा एयरलिफ्ट ऑपरेशन है। तालिबान के लिए भी वहां के हालात बहुत अच्छे नहीं हैं।

 

उन्होंने भरोसा दिया कि अमेरिका के सभी लोगों के निकलने तक हमारी सेना काबुल में मौजूद रहेगी। बाइडेन ने कहा कि हमने 20 साल तक अफगानिस्तान के साथ काम किया है। इस समय भी काबुल में हमारे 6 हजार सैनिक मौजूद हैं। अगर तालिबान अमेरिकी सेना पर हमला करता है तो इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही कहा कि हम अफगानिस्तान पर अगले हफ्ते बड़ा फैसला लेंगे।

बाइडेन की स्पीच की बड़ी बातें

  • ISIS के आतंकी ज्यादा बड़ा खतरा हैं। नाटो के देश अमेरिका के साथ खड़े हैं। जेल से भगाए गए आतंकी हमला कर सकते हैं।
  • अफगानिस्तान में युद्ध खत्म करने का वक्त आ गया था। नाटो देश भी इस फैसले से सहमत थे। अगले हफ्ते G-7 की बैठक में हम बड़ा फैसला लेंगे।
  • यह मिशन बहुत खतरनाक है। सेना जोखिम के बावजूद मुश्किल हालात में इसे चला रहे हैं। मैं वादा नहीं कर सकता कि आखिरी नतीजा क्या होगा। ये जो भी होगा नुकसान के जोखिम के बिना होगा।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari