Advertisement
breaking news

उज्जैन में लगे पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे, चार गिरफ्तार, शिवराज बोले-तालिबानी मानसिकता बर्दाश्त नहीं

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के उज्जैन के गीता कॉलोनी इलाके में गुरुवार रात लोगों की भीड़ ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए हैं। देश विरोधी नारे लगाए जाने की इस घटना के बाद पुलिस ने चार लोगों को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है।वहीं 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Advertisement

 

थाना जीवाजीगंज क्षेत्र के गीता कॉलोनी में मोर्रहम को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। तभी इकठ्ठा हुए लोगों के भीड़ में कुछ असामाजिक तत्वों ने देश विरोधी नारे लगाना शुरू कर दिया।

 

जिसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस फौरन ही एक्शन मोड में आ गई। पुलिस ने रात में ही चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के पास घटनास्थल का पाकिस्तान समर्थक नारेबाजी का वीडियो भी मौजूद है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में संदिग्धों से लगातार पूछताछ कर रही है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari