हड़ताल पर गए दिल्ली एम्स के पांच हजार नर्स कर्मचारी

दिल्ली

सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एम्स में नर्स यूनियन ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। नर्स यूनियन का कहना है कि उनकी कई मांगे हैं, जिन्हें सरकार और एम्स प्रशासन नहीं मान रहे हैं। ऐसे में उनके पास हड़ताल पर जाने के अलावा कोई ओर चारा नहीं बचा है।

एम्स नर्सिंग यूनियन के प्रेजिडेंट हरीश कुमार काजला ने कहा कि वे इस तरह तरह स्ट्राइक पर नहीं जाना चाहते थे। लेकिन 1 महीना बीत जाने के बाद भी सरकार और एम्स प्रशासन ने उनकी मांगो पर विचार नहीं किया। जिस कारण 16 दिसंबर से शुरू होने वाली स्ट्राइक को 14 दिसंबर से ही शुरू कर दिया गया। काजला ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगें मानी नहीं जाएंगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

Share from here