Advertisement

New Town – न्यूटाउन में रामनवमी शोभायात्रा के दौरान पुलिस और आयोजकों में तीखी नोकझोंक, शस्त्र…

कोलकाता

New Town – रामनवमी के अवसर पर आज सुबह न्यू टाउन इलाके में राम मंदिर से निकली शोभायात्रा के दौरान तनाव व्याप्त हो गया।

Advertisement

New Town

पुलिस और आयोजकों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। विवाद की मुख्य वजह शोभायात्रा में ले जाए जा रहे ‘शस्त्र’ था। 

आयोजकों का कहना है कि वे अपनी परंपरा के अनुसार मंदिर में शस्त्र की पूजा करते हैं। चूंकि शस्त्र को पूजन स्थल तक ले जाना था, इसलिए उसे एक गाड़ी में रखा गया था।

हालांकि, ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने जुलूस में हथियार ले जाने पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। 

शोभायात्रा में शामिल राजारहाट न्यू टाउन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार पीयूष कानोरिया ने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा पिछले १५ वर्षों से यहाँ शांतिपूर्वक शोभायात्रा निकाली जा रही है और हमने कभी भी जुलूस में हथियारों का प्रदर्शन नहीं किया है। आज भी कोई हथियार नहीं लहराया गया।

परंपरा के अनुसार मंदिर के अंदर शस्त्र पूजा होती है, इसलिए एक व्यक्ति पूजन सामग्री के साथ उसे ले जा रहा था। लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने अचानक आक्रामक रुख अपनाया और हंगामा शुरू कर दिया।

काफी देर तक चले तर्क-वितर्क स्थिति समझने के बाद, मामला शांत हुआ। इसके बाद शोभायात्रा अपने निर्धारित मार्ग से आगे बढ़ी और बिना किसी अन्य बाधा के दमदम राम मंदिर तक पहुँचकर संपन्न हुई।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों और अदालत के निर्देशों को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्रकार के हथियारों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक है, इसलिए उन्होंने प्रारंभिक जांच की थी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari