Advertisement

केंद्रीय गृह सचिव ने राज्यों के सचिवों को लिखा पत्र, मेडिकल सेवा को सुचारू रखने को कहा

देश

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सोमवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।

Advertisement

अजय भल्ला ने सभी राज्यों के सचिव को पत्र लिखकर मेडिकल सुविधाओं को परस्पर रखने को सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों में किसी प्रकार से मेडिकल सुविधाओं में कोई कमी ना हो इसका ध्यान रखने को लेकर सभी मुख्य सचिवों को लिखा पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने राज्यों के मुख्य सचिवों को चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े कार्यों को बिना रुकावट के सुचारू रखने को सुनिश्चित करने को कहा है।

इस दौरान निर्देशित किया है कि चिकित्सा पेशेवरों, पैरामेडिक्स, स्वच्छता कर्मियों और एम्बुलेंसों को सुचारू रूप से चलाने तथा सभी मेडिकल स्टाफ के साथ निजी क्लीनिकों को खोलना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा है कि उनकी कोशिशों से अंतरराज्जीय स्तर पर लोगों को लाभ मिलेगा।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari