Advertisement

विवादों के बाद फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब का बदला गया नाम

मनोरंजन

अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मीबॉम्ब के नाम को लेकर चल रहे जबरदस्त विवाद के बाद फिल्म के मेकर्स ने आखिरकार इस फिल्म का टाइटल बदल दिया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अगले महीने रिलीज होने जा रही इस फिल्म का नाम अब लक्ष्मी रखा गया है।

Advertisement

इस फिल्म को पहले अपने टाइटल लक्ष्मीबॉम्ब के लिए ट्रोल किया गया था फिर इस फिल्म पर लव जिहाद को प्रमोट करने का आरोप लगा। इसके बाद फिल्म के मेकर्स को श्रीराजपूत कर्णी सेना द्वारा एक लीगल नोटिस भेजा गया था। इस नोटिस में डिमांड की गई है कि इस फिल्म के टाइटल को बदला जाए।

इस लीगल नोटिस के मुताबिक, फिल्म का टाइटल ‘लक्ष्मी बॉम्ब’ मां लक्ष्मी को लेकर काफी अपमानजनक है। इस नोटिस में कहा गया है कि लक्ष्मी का नाम बॉम्ब के साथ जोड़ने से हिंदू धर्म की भावनाएं आहत हुई हैं।

बता दें कि ये फिल्म साल 2011 में आई तमिल फिल्म कंचना का रीमेक है। इस फिल्म का टाइटल क्यों बदला गया इस पर बात करते हुए डायरेक्टर राघव लॉरेंस ने कहा था कि- तमिल फिल्म का टाइटल फिल्म के लीड कैरेक्टर कंचना पर रखा गया था। कंचना का मतलब सोना होता है जिसका सीधा कनेक्शन मां लक्ष्मी से रहा है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari