Advertisement
sunlight news

बंगाल विधानसभा के डिप्युटी स्पीकर सुकुमार हांसदा की कोरोना से मौत, सीएम ने जताया दुख

बंगाल
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष और राज्य के पूर्व मंत्री सुकुमार हांसदा का निधन गुरुवार को हो गया है। 66 वर्षीय नेता के बीमारियों से ग्रस्त थे और लंबे समय से चिकित्साधिन थे। इलाज के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव भी हुए थे। उन्होंने सुबह कोलकाता के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली है।
झाड़ग्राम केंद्र से दो बार जीतने वाले विधायक वर्तमान में विधानसभा के उपाध्यक्ष थे। कुछ दिन पहले उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। 
ट्वीटर पर मुख्यमंत्री ने लिखा है कि मैं पश्चिम बंगाल विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. सुकुमार हासदा के निधन से बहुत दुखी हूं। उन्होंने कलकत्ता में आज अंतिम सांस ली। वह 66 साल के थे। डॉ. हासदा ने अपना पूरा जीवन आदिवासियों के विकास के लिए समर्पित कर दिया। आदिवासी आंदोलन और आदिवासी लोगों के कल्याण में उनकी भूमिका और योगदान अपार था। आदिवासी समाज के बीच उन्होंने अपना जीवन उनके विकास में बिताया। वह दो बार झाड़ग्राम केंद्र से विधायक चुने गए। उन्होंने पश्चिमांचल विकास मंत्री के रूप में भी कार्य किया है। मैं सुकुमार हांसदा के परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari