Amit Chakraborty – बिधाननगर के पार्षद देवराज चक्रवर्ती के एक करीबी सहयोगी को अब पुलिस ने धर दबोचा है।
काफी समय से पुलिस अमित चक्रवर्ती की तलाश कर रही थी। अमित पर प्रोमोटर पर हमला करने का आरोप है।
इसके अलावा अमित पर तोलाबाजी, मारपीट सहित एकाधिक आरोप है। आरोप है कि दिसंबर 2025 में, अमित ने रघुनाथपुर में प्रमोटर किशोर हलदर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।
बागूइहाटी पुलिस स्टेशन ने मंगलवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Share from here
