Advertisement
melodi - PM Narendra Modi gifts Melody toffee to Italian PM Giorgia Meloni

Melodi – पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को दिया गिफ्ट, इस शेयर में लग गया अपर सर्किट, सच्चाई…

देश विदेश

Melodi – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के अंतिम पड़ाव पर इटली की राजधानी रोम पहुंच गए है।

Advertisement

Melodi –

जहां इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मिले खास तोहफे के लिए सोशल मीडिया पर आभार जताया।

मेलोनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, गिफ्ट के लिए धन्यवाद। उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि एक बहुत अच्छी टॉफी- मेलोडी गिफ्ट में लाए हैं।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है और लोग अलग अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद पारले इंडस्ट्रीज का शेयर अचानक रॉकेट बन गया। करीब 5 फीसदी के उछाल के बाद एक्सचेंज के नियमों के मुताबिक शेयर में अपर सर्किट लग गया।

बता दें कि, साल 2024 में G-7 की बैठक में दोनों नेताओं की बीच मुलाकात हुई थी। तब इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक वीडियो पोस्ट किया था।

इस वीडियो में मेलोनी के साथ पीएम मोदी भी थे। मेलोनी ने इस वीडियो में मोदी और खुद को मेलोडी (Melodi) टीम बताया था।

मेलोनी और मोदी की मुलाकात के बाद ‘Melodi’ शब्द सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा। दरअसल, यह शब्द MELONI के पहले तीन शब्द यानि MEL और MODI के आखिरी तीन शब्द यानि ODI से मिलकर बना है।

अब सवाल यह है कि क्या यह वही Parle है जो Parle-G और Melody बनाती है, या कहानी कुछ और है? अगर आप भी Parle-G वाली कंपनी समझकर इस शेयर में पैसे लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले यह फर्क समझना बेहद जरूरी है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद Parle Industries Ltd के शेयर में आज 5% तक तेजी देखी गई और यह 5.25 रुपये तक पहुंच गया।

‘Parle’ नाम की वजह से इस शेयर को लेकर लोगों में क्रेज बढ़ गया। जबकि यह कंपनी Parle-G, Monaco, Hide & Seek या Melody टॉफी बनाने वाली Parle Products नहीं है।

मशहूर बिस्किट निर्माता कंपनी Parle Products अभी भारतीय शेयर बाजार (NSE/BSE) में लिस्टेड नहीं है। Parle Industries Ltd एक अलग लिस्टेड कंपनी है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari