amit shah in kolkata

Amit Shah on Plan B – बहुमत नहीं मिला तो क्या करेगी भाजपा? अमित शाह ने प्लान B को लेकर कही ये बात

देश
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Amit Shah on Plan B – भाजपा इस चुनाव में ‘अबकी बार, 400 पार’ के नारे के साथ मैदान में है। प्रधानमंत्री मोदी से लेकर पार्टी के तमाम बड़े नेता एनडीए की 400 से ज्यादा और अकेले भाजपा की 370 सीटें आने का दावा कर रहे हैं।

Amit Shah on Plan B

ऐसे में जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा गया कि अगर भाजपा बहुमत का आंकड़ा नहीं जुटा पाती है तो पार्टी का प्लान बी क्या होगा तो इसका उन्होंने काफी दिलचस्प जवाब दिया।

न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में इस सवाल पर उन्होंने कहा कि प्लान बी तभी बनाने की जरूरत है जब प्लान ए के सफल होने की संभावना 60 फीसदी से कम हो।

शाह ने आगे कहा कि पूरा देश चाहता है कि यह देश सुरक्षित हो, पूरी दुनिया में इस देश का सम्मान बढ़े, यह देश समृद्ध हो, यह देश आत्मनिर्भर हो, यह देश विकसित भारत बने और हर भारतीय चाहे वो सबसे गरीब हो या सबसे अमीर हो, सभी मानते हैं कि 10 साल में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है।

Amit Shah on Plan B – उन्होंने कहा कि हमे 400 सीट जरूर चाहिए क्योंकि देश की सीमा मजबूत करनी है। मजबूत देश के लिए 400 सीट चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने 10 साल पूर्ण बहुमत से धारा 370 हटाई, राम मंदिर बनाया।

Share from here