breaking news

Kalyan Banerjee के खिलाफ लगे पोस्टर

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Kalyan Banerjee – श्रीरामपुर लोकसभा क्षेत्र के तृणमूल उम्मीदवार कल्याण बनर्जी के खिलाफ पोस्टर लगने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

Kalyan Banerjee

श्रीरामपुर अंतर्गत हावड़ा डोमजूर विधानसभा के सलाप क्षेत्र में पांचवें चरण के चुनाव से पहले कल्याण बनर्जी के खिलाफ पोस्टर लगे।

उस पोस्टर पर लिखा था – 2024 के लोकसभा चुनाव में कल्याण बनर्जी अपने गंदे चरित्र और बुरे व्यवहार के कारण श्रीरामपुर से एक लाख से अधिक वोटों से हारेंगे.

आगे लिखा था – डोमजूर विधायक कल्याण घोष और स्थानीय तृणमूल नेता की तोलाबाजी के कारण कल्याण डोमजूर से 25 हजार वोटों से हारेंगे।

इसके साथ ही बैनर में ‘प्रचार में तृणमूल कांग्रेस’ लिखा हुआ है। इस घटना के बाद एक बार फिर तृणमूल की अंदरूनी गुटबाजी खुलकर सामने आ गया है।

Share from here