Advertisement
amit shah

‘भारत राष्ट्र है ही नहीं’ कहने वाले आज निकले हैं भारत जोड़ने – गृहमंत्री शाह का कांग्रेस पर तंज

राजस्थान

राजस्थान के जोधपुर में बीजेपी के बूथ कार्यकर्ता संकल्प महासम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि मैं उनको और कांग्रेसियों को उनके संसद के भाषण का एक वाक्य याद कराता हूं कि भारत राष्ट्र है ही नहीं। उन्हें पहले भारत का इतिहास पढ़ना चाहिए। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि अभी राहुल बाबा विदेशी टी-शर्ट पहनकर भारत जोड़ने निकले हैं।

Advertisement

इसके अलावा उन्होंने राजस्थान की गहलोत सरकार पर वोट बैंक एवं तुष्टिकरण की नीति अपनाने का आरोप लगाया है। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सरकार विकास का काम नहीं कर सकती है। वह सड़कें नहीं बना सकती, बिजली नहीं दे सकती, रोजगार नहीं दे सकती है। कांग्रेस सिर्फ वोट बैंक की तुष्टिकरण कर राजनीति कर सकती है। साथ ही कहा कि कांग्रेस सिर्फ खोखले वादे कर सकती है, वादों को पूरा नहीं कर सकती है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari