Advertisement

Amul West Bengal – मैं मिष्टी दही से बंगाल वासियों का मुंह मीठा कराने आया हूँ – अमूल प्लांट के शिलान्यास समारोह से बोले अमित शाह

कोलकाता

Amul West Bengal – हावड़ा के संकराइल फूड पार्क में दुनिया के सबसे बड़े दही बनाने वाले प्लांट की नींव रखी गई।

Advertisement

Amul West Bengal

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने न्यू टाउन के बिस्वा बांग्ला कन्वेंशन सेंटर से इस बड़े प्रोजेक्ट के शिलान्यास समारोह में वर्चुअली हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी वहां मौजूद थे। मंच से बोलते हुए, दोनों नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नाम लिए बिना उन पर निशाना साधा।

Amul West Bengal – अमित शाह और सुवेंदु अधिकारी ने उनके इस बयान पर तंज कसा कि “मैं बंगाल को गुजरात नहीं बनने दूंगी।”

ममता का नाम लिए बिना, सीएम सुवेंदु ने सबसे पहले कहा, “कुछ लोग कहते थे कि वे बंगाल को गुजरात नहीं बनने देंगे! आज, वे घर पर बैठकर टीवी पर देख रहे हैं कि अमूल पश्चिम बंगाल के विकास के लिए ₹700 करोड़ का निवेश कर रहा है।”

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, “आज, अमूल ने देश के सबसे बड़े दही उत्पादन प्रोजेक्ट की नींव रखी है। 10 लाख लीटर दूध की प्रोसेसिंग करके दही बनाया जाएगा। इससे छोटे डेयरी किसानों को फायदा होगा।

उन्होंने आगे कहा, “एक समय था जब राज्य के मुख्यमंत्री को कोई पत्र भेजा जाता था, तो जवाब मिलता था कि ‘हम गुजरात को यहां नहीं आने देंगे।’ उन्होंने आगे कहा कि यह गुजरात के लिए नहीं; यह बंगाल के पशुपालकों के लिए बहुत ज़रूरी था।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari