Advertisement

21st July – शहीद दिवस पर कालीघाट टीएमसी की शक्ति प्रदर्शन की तैयारी, मंच निर्माण का काम शुरू

कोलकाता

21st July – तृणमूल कांग्रेस की 21 जुलाई ‘शहीद दिवस’ रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार यह आयोजन राजनीतिक गलियारों में एक नई चर्चा और आंतरिक खींचतान के बीच हो रहा है।

Advertisement

21st July

तृणमूल इस समय दो धड़ों में विभाजित हो चुकी है – ममता बनर्जी गुट और ऋतब्रत गुट। दोनों ही गुट 21 जुलाई को सभा करेंगे।

धर्मतला में सभा की ना के बाद ममता गुट की ओर से एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स के सामने जो मंच तैयार किया जा रहा है।

आज कालीघाट तृणमूल कमेटी और ममता गुट के वरिष्ठ नेताओं ने खुद मंच स्थल पर जाकर काम की प्रगति का जायजा लिया।

इस गुट के नेताओं का लक्ष्य इस रैली के जरिए यह साबित करना है कि पार्टी की कमान और जमीनी पकड़ आज भी पूरी तरह से ममता बनर्जी के हाथों में है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पार्टी के भीतर जारी इस अंतर्विरोध के बीच 21 जुलाई की यह रैली ममता बनर्जी गुट के लिए बेहद अहम है।

इस मंच से ममता बनर्जी न केवल विरोधियों को बल्कि अपनी ही पार्टी के दूसरे धड़े (ऋतब्रत गुट) को भी एक कड़ा और स्पष्ट राजनैतिक संदेश देने की कोशिश करेंगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari