Advertisement
breaking news

आर्यन ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे से आज फिर होगी पूछताछ

महाराष्ट्र
आर्यन ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे से आज फिर पूछताछ होगी। दो बार पहले ही उनसे एनसीबी पूछताछ कर चुकी है और आज तीसरी बार बुलाया गया है। 
एनसीबी को शक है कि अनन्या पांडे ने अपने मोबाइल से चैट और कॉन्टैक्ट डिलीट कर दिया है। यही वजह है कि एनसीबी ने अनन्या पांडे के लैपटॉप और मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।
आज मोबाइल और लैपटॉप से मिली जानकारी के आधार पर भी पूछताछ हो सकती है । इसके अलावा आर्यन से हुए चैट पर भी एनसीबी एक बार फिर से सवाल जवाब कर सकती है। आर्यन के साथ गिरफ्तार किए गए बाकी आरोपियों के बैंक अकाउंट्स की भी जांच की जा रही है।
मंगलवार को आर्यन खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी है, अगर सोमवार को एनसीबी के हाथ ठोस सबूत लगे तो अनन्या पांडे की भी मुश्किलें बढ़ सकती है।
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari