Advertisement
Pm modi

पीएम मोदी का विदेश दौरा – इटली में जी-20 की बैठक और ब्रिटेन में COP-26 सम्‍मेलन में होंगे शामिल

देश विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16वें G-20 शिखर सम्मेलन और COP-26 में हिस्सा लेने के लिए 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2021 तक रोम, इटली और ग्लासगो, यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) की यात्रा करेंगे।bये जानकारी विदेश मंत्रालय ने दी है।

Advertisement

 

इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी विश्व के कई नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। वह रोम में इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी के साथ भी द्व‍िपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत करेंगे। वहीं COP-26 से इतर भी पीएम मोदी कई द्विपक्षीय बैठकें करेंगे, जिसमें ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के साथ वार्ता भी शामिल है। 

 

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, 29 अक्टूबर से 2 नवंबर की यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी जी-20 के 16वें शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही पीएम मोदी जलवायु परिवर्तन पर होने वाले 26वें शिखर सम्मेलन COP-26 में भी वह हिस्सा लेंगे।

 

उल्लेखनीय है कि, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए ठोस कदम उठाने पर COP-26 में बल दिया जा सकता है। दुनिया भर के पर्यावरणविद और राष्ट्र नेता कह रहे हैं कि अगर जलवायु परिवर्तन के कारकों को अभी से नियंत्रित नहीं किया गया, तो धरती का तापमान तेजी से बढ़ेगा और अपनी धरती खतरे में पड़ जायेगी।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari