Anantnag – इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जम्मू कश्मीर से जहाँ अनंतनाग में सदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया है।
Anantnag
हमले में एक पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई है। बताया गया कि बुधवार को जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग कस्बे में संदिग्ध आतंकवादियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की.
जिसमें एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे हुई।
घटना के तुरंत बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे लाल चौक और आसपास के इलाके की घेराबंदी कर दी।
अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर भेजे गए और आतंकियों की तलाश में बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।
Share from here
