Md Ali Park Durga Puja 2026 – सनलाइट, कोलकाता। मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन की पारंपरिक खूटी पूजा के साथ दुर्गापूजा समारोह की शुभ शुरुआत की गई।
Md Ali Park Durga Puja 2026
इसके साथ ही उत्तर व मध्य कोलकाता की सबसे प्रतिष्ठित दुर्गा पूजाओं में से एक की तैयारियां औपचारिक रूप से शुरू हो गईं।
आयोजन एमजी रोड मेट्रो स्टेशन के पास मोहम्मद अली पार्क मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्यों के साथ विशिष्ट अतिथि एकत्रित हुए।
इस मौके पर तापस रॉय, (वाणिज्य और उद्योग मंत्री, एवं मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन के चेयरमैन), विजय ओझा (विधायक),
मीना देवी पुरोहित (पार्षद), तमघ्न घोष (जिला अध्यक्ष, भाजपा उत्तर कोलकाता), बिनय दुबे (सामाजिक कार्यकर्ता और मोहम्मद अली पार्क के यूथ एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन) के अलावा
भाजपा नेता दिनेश पांडे, नवीन मिश्रा, भोला प्रसाद सोनकर, रवि तिवारी के साथ कई अन्य प्रतिष्ठित हस्तियां और मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन के सम्माननीय सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित हुए।
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए मोहम्मद अली पार्क के यूथ एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा, हम गर्व से अपने 58वें साल की शुरुआत शुभ खूटी पूजा के साथ कर रहे हैं।
हम यह यादगार पल, दुर्गापूजा का अनुभव कराते हुए अपनी समृद्ध परंपराओं को बनाए रखने के अपने वादे पर हम हर वर्ष खरा उतरने की पूरी कोशिश करते हैं।
नई सरकार के आने और हमारे मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन परिवार के लगातार बढ़ने के साथ हमें पूरी उम्मीद है कि अब केएमसी की ओर से पार्क के नीचे मौजूद वॉटर रिजर्वर का रेनोवेशन कार्य जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा।
इसके साथ ही पार्क की स्थिति में भी सुधार कर उसे ठीक किया जाएगा, जिससे हम अपने पुराने जगह पर एक बार फिर दुर्गा पूजा का आयोजन कर सकेंगे।
वह जगह हमारी विरासत का एक अहम हिस्सा है, और हम एक शानदार और यादगार उत्सव के लिए सभी का अपने असली घर में स्वागत करने के लिए बेहद उत्सुक हैं।”
Md Ali Park Durga Puja 2026 – उल्लेखनीय है कि 1969 में स्थापित, मोहम्मद अली पार्क यूथ एसोसिएशन उत्तर और मध्य कोलकाता की सबसे प्रतिष्ठित दुर्गा पूजा कमेटियों में से एक है।
अपने शानदार पंडालों, कलात्मक उत्कृष्टता और सामाजिक रूप से प्रासंगिक थीम के लिए मशहूर, इस पूजा को पिछले कुछ सालों में कई अवॉर्ड मिले हैं।
