Anti encroachment drive Howrah – हावड़ा स्टेशन के बाहर चला बुलडोजर, अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान

कोलकाता

Anti encroachment drive Howrah – लंबे समय से हावड़ा स्टेशन परिसर के मुख्य प्रवेश मार्गों पर डाला, ठेला और गुमटियां लगाकर अवैध रूप से कब्जा किया गया था।

Anti encroachment drive Howrah

यात्रियों की सुविधा और स्टेशन परिसर को साफ-सुथरा बनाने के लिए रेल प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है।

हावड़ा स्टेशन और उसके आस-पास के इलाकों को अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए अभियान शुरू किया।

पुलिस प्रशासन ने माईकिंग के जरिए सख्त चेतावनी दी। इसके बाद इलाके में बुलडोजर उतार दिए गए और एक-एक करके कई अवैध गुमटियों और दुकानों को जमींदोज कर दिया गया।

हालांकि इस कदम से कुछ लोगों में रोष है। वहीं रेल यात्रियों ने इस कड़े कदम की जमकर सराहना करते हुए इसे जरूरी बताया।

Share from here