Advertisement

Bidhannagar – बिधाननगर में टीएमसी पार्टी ऑफिस से मिले कई आधार कार्ड, स्थानीयों का आरोप…

Uncategorized

Bidhannagar – बिधाननगर निगम के अंतर्गत तृणमूल पार्टी ऑफिस से बड़ी संख्या में आधार कार्ड मिलने से हड़कंप मच गया।

Advertisement

Bidhannagar

वार्ड नंबर 36 के अंतर्गत, बसंती देवी कॉलोनी नंबर 2 में स्थित तृणमूल पार्टी कार्यालय से सौ से अधिक आधार कार्ड मिले।

इसके अलावा पैन कार्ड और सरकारी ज़मीन की अवैध खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज़ बरामद किए गए हैं।

इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय निवासियों ने संबंधित आधार कार्ड और दस्तावेज़ पहले ही बरामद कर लिए हैं।

इस मामले की सूचना बिधाननगर दक्षिण पुलिस थाने को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुँच सब दस्तावेज कब्जे में ले लिया है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari