Advertisement

तबियत ठीक नहीं होने की शिकायत के बाद अणुव्रत मंडल को अस्पताल ले जाया गया

बंगाल

तृणमूल के बीरभूम जिलाध्यक्ष अणुव्रत मंडल को शरीर ठीक नहीं होने के शिकायत के बाद मेडिकल जांच के लिए सोमवार को आसनसोल जेल से आसनसोल जिला अस्पताल ले जाया गया। इससे पहले 20 नवंबर को अणुव्रत का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया था। करीब ढाई महीने बाद दोबारा स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया है। इससे पहले आसनसोल जेल में बंद बीरभूम जिला तृणमूल अध्यक्ष ने नवंबर में सीने में दर्द महसूस होने का दावा किया था।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari