Advertisement
breaking news

तृणमूल बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या

बंगाल

तृणमूल बूथ अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दक्षिण 24 परगना के बिष्णुपुर के दुर्गाबाती इलाके में यह घटना घटी। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि तृणमूल के बूथ अध्यक्ष की हत्या क्यों की गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक का नाम साधन मंडल है। वह अंधरमानिक ग्राम पंचायत के बूथ संख्या 218 और 219 के अध्यक्ष थे। वह दुर्गाबती चौराहे पर चाय की दुकान पर बैठे थे तभी एक बाइक पर तीन बदमाश आए और साधन पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। उन्हें आमतला ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने साधन मंडल को मृत घोषित कर दिया।

Advertisement
Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari