Advertisement

अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी है, ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा – उत्तराखंड में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

उत्तराखंड

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उत्तराखंड विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए गंगोलिहाट में सभा को संबोधित करते हुए बोले कि आज कल फिल्म पुष्पा का नाम काफी चर्चा में है और हमारे सीएम का नाम पुष्कर है, लेकिन यह पुष्कर नाम सुनकर कांग्रेस के लोग समझते हैं कि ये पुष्कर तो फ्लॉवर है लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि अपना पुष्कर फ्लॉवर भी है और फायर भी। हमारा पुष्कर ना कभी झुकेगा, ना कभी रूकेगा।

Advertisement

 

उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के संबंध में कहना चाहूंगा कि ना इनकी कोई नीति है, ना इनकी कोई नियत और ना इनका विकास करने में कोई विश्वास है। कांग्रेस ने हमेशा देश और प्रदेश को लूटा है। हम उत्तराखंड को और नहीं झुकने देंगे।

 

राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थिति ये है कि वो मुख्यमंत्री घोषित करने की हालत में नहीं हैं, इसलिए उन्होंने किसी नेता की घोषणा नहीं की है। उनके घर में ही आग लगी हुई है।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari