sunlight news

अधीर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग तेज, मन्नान ने लिखा सोनिया को खत

बंगाल
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari
कोलकाता। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को एक बार फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाने की मांग तेज हो गई है।निवर्तमान अध्यक्ष सोमेन मित्रा के निधन को करीब एक महीने का वक्त गुजर चुका है और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद खाली है। सोमेन से पहले अधीर रंजन चौधरी प्रदेश अध्यक्ष थे और राज्य में पार्टी धीरे-धीरे मजबूत भी हो रही थी।
अब पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी से पश्चिम बंगाल प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को बनाने का अनुरोध किया है।
पद के लिए ऐसे नेता की तलाश है जो 2021 विधानसभा चुनाव में पार्टी का नेतृत्व कर सके। सूत्रों के मुताबिक मन्नान ने गांधी को पत्र लिखकर अधीर रंजन चौधरी को पश्चिम बंगाल का प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाने का अनुरोध किया है। हालांकि उन्होंने इस बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 
Share from here