Arjun Singh की भाजपा में वापसी हो सकती है। तृणमूल से टिकट न मिलने पर नाराज अर्जुन सिंह के ऑफिस से ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की तस्वीरें हटाई जा चुकी है।
अर्जुन सिंह ने पहले ही कहा था कि उन्होंने टिकट के आश्वासन पर ही तृणमूल में वापसी की थी। उन्होंने कहा कि वे बैरकपुर की माटी छोड़ने के किए तैयार नही है।
अर्जुन सिंह ने कहा कि फिरहाद हकीम ने उन्हें फोन कर के कुछ और ऑफर देकर लॉलीपॉप दिया है। अर्जुन ने कहा कि जब जो था वही नही मिला तो बाकी का क्या भरोसा।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे पता चल जाएगा कि आगे क्या करेंगे। अटकलें है कि वे भाजपा में शामिल होंगे।