Advertisement

Ram Navami – कलकत्ता विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर रामनवमी का आयोजन, लगे जय श्री राम के नारे

कोलकाता

Ram Navami – राम नवमी के अवसर पर आज कोलकाता में कहीं पूजा तो कहीं शोभायात्रा का आयोजन किया गया।

Advertisement

Ram Navami

इसी कड़ी में कलकत्ता विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार के सामने रामनवमी की पूजा और उत्सव का आयोजन किया गया।

कॉलेज स्ट्रीट स्थित विश्वविद्यालय परिसर के बाहर सुबह से ही छात्रों का जमावड़ा शुरू हो गया था। भगवान राम की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।

भगवा ध्वजों और फूलों से पंडाल को सजाया गया।पूजा के दौरान ‘जय श्री राम’ के नारों से परिसर गूँज उठा।

राहगीरों और स्थानीय लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।

विश्वविद्यालय गेट के पास भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी ताकि यातायात प्रभावित न हो और पूजा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari