Advertisement

बीजेपी में जो तृणमूल के सांसद है वो अगर इस्तीफा देते हैं तो मैं भी दे दूंगा – अर्जुन सिंह

कोलकाता

अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में तृणमूल में घर वापसी करने के बाद अर्जुन सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी के निर्देश पर अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में वापसी की है। उन्होंने कहा कि कुछ भूल के कारण भाजपा में गए थे। अर्जुन सिंह ने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया से संगठन नही चलता।

Advertisement

 

लोकसभा सांसद पद से इस्तीफे पर उन्होंने कहा कि निश्चित उन्हें सांसद पद से इस्तीफा देना चाहिए लेकिन बीजेपी में भी जो तृणमूल के सांसद है वो अगर इस्तीफा देते हैं तो मैं भी दे दूंगा। संगठन पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा एयर कंडीशन रूम से सोशल मीडिया से संगठन चलाती है जो बंगाल में नही चलता।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari