Advertisement

टोक्यो पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी, भारतीयों ने लगाए भारत माता की जय के नारे

देश विदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दौरे पर पहुंच गए हैं। वे 24 मई को क्वाड समिट में शामिल होंगे। पीएम इस दौरे में करीब 23 कार्यक्रमों में शामिल होंगे और साथ ही साथ कई बड़ी मुलाकातें भी करने वाले हैं।

Advertisement

 

नरेंद्र मोदी जापान में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ऑस्ट्रेलिया के पीएम से भी मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे जापान के प्रधानमंत्री से भी मुलाकात करेंगे।

 

जापान में भारतीय सुमदाय ने पीएम मोदी का स्वागत किया। यहां भारतीय परिधान में बच्चे भी पीएम का स्वागत करने पहुंचे। भारतीय लोगों ने पीएम मोदी से मिलकर ‘भारत मां का शेर आया’ और भारत मां की जय के नारे भी लगाए। इस दौरान जो राम को लाए हैं वो टोक्यो आए हैं। जो 370 हटाएं है वो टोक्यो आए हैं के नारे लगे।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari