Saturday, March 21, 2026
breaking news

ड्रग मामले में एनसीबी के प्रमुख गवाह प्रभाकर सेल की मौत

महाराष्ट्र

ड्रग मामले में एनसीबी के प्रमुख गवाह प्रभाकर सेल की कल मौत हो गई। उनके वकील तुषार खंडारे के अनुसार, कल चेंबूर के माहुल इलाके में उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। प्रभाकर सेल का पार्थिव शरीर आज सुबह अंधेरी स्थित उनके आवास पर लाया जाएगा। 

 

प्रभाकर सेल मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में स्वतंत्र गवाह थे जिन्होंने दावा किया था कि वह वह केपी गोसावी के पर्सनल बॉडीगार्ड थे। प्रभाकर सेल वही शख्स है, जिसने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।

Share from here
error: Content is protected !!