Advertisement
TMC BJP

TMC BJP – ‘यह तो बस ट्रेलर है’- जनसभा से बोले पीएम मोदी, सीएम ममता का पलटवार, कहा – ‘ये लोग अत्याचारी’

बंगाल

TMC BJP – तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार तेज कर दिया है।

Advertisement

TMC BJP

तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी विभिन्न ज़िलों में उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही हैं। उनकी पहली सभा केश्यारी में थी। वहीँ पीएम मोदी ने भी कालना में एक रैली को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भीड़ देखकर कहा कि “यह तो बस ट्रेलर है।” इसके विपरीत, केशियारी में अपनी रैली से भाजपा पर हमला बोलते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि “ये लोग अत्याचारी हैं।”

पीएम ने कहा कि चैतन्य महाप्रभु की इस पवित्र धरती पर, तृणमूल पाप का राज चला रही है। लेकिन अब इसे और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

15 साल के भ्रष्टाचार के लिए उन्हें जवाबदेह ठहराया जाएगा। वे लोगों को डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अब वे सफल नहीं होंगे। मैं आपको भरोसा दिलाने यहाँ आया हूँ।”

वहीँ केशियारी में अपनी रैली से जवाबी हमला करते हुए, सीएम ममता बनर्जी ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।

उन्होंने एसआइआर सहित विभिन्न योजनाओं के लिए फंड रोकने से लेकर अन्य राज्यों में बंगाली प्रवासी मज़दूरों को होने वाली परेशानियों तक कई मोर्चों पर भाजपा की आलोचना की। ।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari