Asansol Bulldozer Action – आसनसोल जीटी रोड में बुलडोजर एक्शन

बंगाल

Asansol Bulldozer Action – आसनसोल बाजार क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड के किनारे अवैध रूप से कब्जा जमाए बैठे दुकानदारों और हॉकर्स के खिलाफ आसनसोल नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Asansol Bulldozer Action

नगर निगम प्रशासन की ओर से कल रात ही पूरे इलाके में लाउडस्पीकर के जरिए दुकानदारों को फुटपाथ खाली करने की चेतावनी दी गई थी।

जिसके बाद आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान के तहत आसनसोल के व्यस्ततम व्यावसायिक इलाके ‘राहलेन’ से लेकर ‘गिरजा मोड़’ तक सड़क के दोनों ओर फुटपाथों पर अवैध रूप से बनी दुकानों और हॉकर्स को पूरी तरह से हटा दिया गया।

कार्रवाई के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति या विरोध से निपटने के लिए आसनसोल दक्षिण थाने की पुलिस भारी संख्या में तैनात थी।

इसके साथ ही मौके पर आसनसोल नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और निगम के कर्मचारी खुद मौजूद रहकर इस पूरे अभियान की निगरानी कर रहे थे।

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जीटी रोड पर लगने वाले लंबे जाम से आम जनता को राहत दिलाने और यातायात को सुचारू बनाने के लिए यह कदम उठाया गया है और आने वाले दिनों में भी यह अभियान जारी रहेगा।

Share from here