Ashok Tanwar joins BJP – अशोक तंवर बीजेपी में हुए शामिल

दिल्ली हरियाणा
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari

Ashok Tanwar joins BJP – आम आदमी पार्टी की हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष अशोक तंवर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

Ashok Tanwar joins BJP

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अनिल बलूनी की मौजूदगी में अशोक अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

बीजेपी में शामिल होने के बाद अशोक तंवर ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 वर्षों में देश में बदलाव आया है। मैं हम पीएम मोदी द्वारा भारत को नंबर वन बनाने के लिए किए जा रहे कार्यों से प्रभावित हूं। मैं जितना हो सकेगा राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करूंगा।

उन्होंने कहा कि हम 2024 में 400 लोकसभा सीटें जीतने के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी के साथ एक टीम के रूप में काम करेंगे।

बता दें कि अशोक तंवर ने 18 जनवरी को AAP की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। अशोक तंवर हिसार से लोकसभा सांसद और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रह चुके हैं।

Share from here