Advertisement
breaking news

Nusrat Jahan – फ्लैट धोखाधड़ी मामले कोर्ट में पेश हुई नुसरत जहां

कोलकाता

Nusrat Jahan – फ्लैट धोखाधड़ी मामले में अभिनेत्री और तृणमूल सांसद नुसरत जहां कोर्ट में पेश हुईं।

Advertisement

Nusrat Jahan

नुसरत पर फ्लैट देने के नाम पर करोड़ों रुपये लेकर अपना फ्लैट खरीदने का आरोप है। कोर्ट के आदेश के बाद नुसरत शनिवार सुबह अलीपुर कोर्ट में पेश हुईं।

ईडी ने इस मामले में पिछले साल सितंबर में नुसरत से करीब छह घंटे तक पूछताछ की थी।

बीजेपी नेता शंकुदेव पांडा ने नुसरत के खिलाफ ईडी में फ्लैट धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायतकर्ताओं ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया। उस शिकायत के आधार पर कोलकाता पुलिस और ईडी ने जांच शुरू की।

Share from here
Please Help Save Daughter Priyanka Kumari